मोहल्ला कल्याण के लिए जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयास का संकल्प!
वर्ष 2012 से कार्यरत, मोहल्ला सुधार समिति (रजि0), ब्लॉक-20, कल्याण पुरी, एक पूर्णतः जन-आधारित कल्याणकारी संगठन है। हमारी स्थापना मोहल्ले की बुनियादी समस्याओं जैसे स्वच्छता, पर्यावरण की देखभाल, जन-सरोकारों, शिक्षा और लोक कल्याण के समाधान के लिए की गई थी।
'भागीदारी' की भावना के साथ, हम कल्याण पुरी के स्थानीय निवासियों, महिलाओं और युवाओं को साथ लेकर नियमित सफाई श्रमदान करते हैं, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं, तथा समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहे हैं।
स्वच्छ एवं हरित मोहल्ला
पार्कों का सुधार, नियमित सफाई श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान।
मुफ़्त शिक्षा व सहायता
गरीब बच्चों के लिए पठन सामग्री वितरण एवं ट्यूशन व्यवस्था।
सुधार समिति की विकास यात्रा
समाज में हमारे योगदान का विवरण
14+
सफल वर्ष
152
सक्रिय स्वयंसेवक
403
सफाई श्रमदान अभियान
1800+
लाभान्वित परिवार
समिति द्वारा संचालित समाज कल्याण कार्यक्रम
हम निरंतर कल्याण पुरी के ब्लॉक-20 और आसपास के क्षेत्रों के विकास में क्रियाशील हैं
सापाहिक मोहल्ला स्वच्छता श्रमदान
समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हर रविवार सुबह मिलकर गलियों, पार्कों और नालियों की सफाई करते हैं तथा गीले व सूखे कचरे के निपटान का पाठ पढ़ाते हैं।
कार्य देखेंमुफ्त साक्षरता व बाल ट्यूशन
गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समिति निःशुल्क ट्यूशन क्लासेस आयोजित करती है। इसके साथ ही हर नए शिक्षण सत्र में कॉपियां, किताबें और बैग वितरित किए जाते हैं।
कार्य देखेंस्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठी
समय-समय पर कल्याण पुरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, डेंगू-मलेरिया रोकथाम कार्य, महिलाओं के लिए कानूनी व सुरक्षा जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं।
कार्य देखेंसमिति के साथ स्वयंसेवक बनें
मोहल्ले के सुधार और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आपका थोड़ा सा समय बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। आज ही समिति के स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करें।
आपके दान से संवरेगा कल्याण पुरी
पेड़-पौधों के रख-रखाव, सफाई उपकरणों की खरीद तथा गरीब बच्चों की कॉपियों व स्वास्थ्य शिविरों के लिए सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान पारदर्शी रूप से प्रयुक्त होगा।
हमारे कार्यों पर जनता का विश्वास
आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Upcoming Event)
साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान
हमारे पार्कों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए हम सब मिलकर हर रविवार सुबह सफाई श्रमदान करते हैं। कृपया अपने परिवार के साथ अवश्य आएं!
दिनांक: 24/05/2026
समय: सुबह 08:00 बजे
स्थान: पार्क ब्लॉक-20, कल्याण पुरी
सूचना पट्ट (Notice Board)
साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान: रविवार सुबह 08:00 से 10:00 बजे तक। सभी सादर आमंत्रित हैं!
गरीब बच्चों की शाम की निःशुल्क पाठशाला में शिक्षण सामग्री (कॉपी-किताबें) का वितरण 1 जून को किया जायेगा।
वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क चिकित्सा जाँच एवं फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन पूर्ण हुआ।